फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता को थप्पड़ मारने पर विवाद होने बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता को थप्पड़ मारने पर विवाद होने बचा
विज्ञापन

- अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खड़ेदकर मामला शांत
फोटो समाचार ---
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
एक दरोगा द्वारा मतदाता को थप्पड़ मारने पर बूथ पर विवाद होने से बाल-बाल बच गया। अतिरिक्त फोर्स ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और मामला शांत कराया।
बिजनौर में वार्ड 18 के जामा मस्जिद के निकट स्थित मुस्लिम कन्या इंटर कॉलेज बूथ 18 में मछली बाजार का एक मतदाता अपना वोट डालने आया था। उनका पहचान पत्र का फोटो मतदान कक्ष के अंदर वोटर लिस्ट से नहीं मिल पाया। इसी बात को लेकर मतदाता मतदान अधिकारी से नोकझोंक करने लगा। बूथ पर तैनात दरोगा केपी सिंह ने कक्ष के अंदर जाकर मतदाता को बाहर खिंचा और उसके एक थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर हो गया। हंगामा शुरू होते ही दरोगा के हाथ-पांव फूल गए। दरोगा ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लाठी भटकार कर भीड़ को वहां से खड़ेगा। उसके बाद मामला शांत हुआ। दरोगा का आरोप था कि युवक फर्जी मतदान करने की कोशिश कर रहा था, उसको कक्ष से बाहर किया जा रहा था, लेकिन वह पुलिस से भिड़ने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें