चांदपुर (ब्यूरो)। बिजनौर रोड पर एक वेल्डिंग की दुकान से चोर हजारों रुपये की कीमत की मशीन आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी है।
मोहल्ला काजीजादबान निवासी मोहम्मद शहजाद की बिजनौर रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। शहजाद ने बताया कि बुधवार रात चोर छत के रास्ते दुकान में घुस गए। दुकान में रखी दो वेल्डिंग मशीन इलेक्ट्रोनिक, तीन वेंडिंग मशीन की लीड, एक कटर, एक हैमर मशीन, एक ड्रील मशीन, पांच ग्लाइंडर, करीब तीन किलो तांबा चोरी कर ले गए। करीब 50-60 हजार का नुकसान बताया जा रहा है।