नजीबाबाद । मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति ने समाज के जरूरतमंद वर्ग की हरसंभव मदद का संकल्प लिया।
साहनपुर में निवर्तमान चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी के आवास पर समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि समिति के प्रदेश अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कहा कि सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन का उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब समाज के जरूरतमंद वर्ग को उसकी सेवाओं का सीधा लाभ मिले। जिलाध्यक्ष पायल सिंह ने शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने, जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी में मदद करने, उपचार कराने में असमर्थ व्यक्ति का उपचार कराने, समाज को धूम्रपान, मद्यपान से निजात दिलाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही। खुर्शीद मंसूरी की अध्यक्षता और रोशन सिंह के संचालन में हुई बैठक में समिति से जुड़कर समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आए सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बैठक में जिला महासचिव डॉ. सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, माला आदि उपस्थित रहे।