फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। जमीयत उलमा ए हिंद ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ईद उल अजहा मुस्लिमों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ईद उल अजहा पर कुर्बानी देने की परंपरा है। कहा कि मौजूदा दौर में कुछ शरारती तत्वों की वजह से अल्पसंख्यकों में खौफ व दहशत का माहौल बनता जा रहा है। मुसलमान भी इस दुविधा में हैं कि वे ईद उल अजहा पर अपनी धार्मिक परंपरा अदा कर भी पाएंगे या नहीं। ज्ञापन में शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मौलाना मोहम्मद उबैदुर्रहमान, शमीम अहमद कासमी, काजी माजिद अली, खुर्शीद अनवर कासमी, इरशाद अहमद, शाह आलम, मोहम्मद दानिश कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें