फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि सेवा समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का इस्तेमाल होने से वाल्मीकि समाज ने चिंता जताई।
विज्ञापन

मोहल्ला रम्पुरा स्थित वाल्मीकि आश्रम में मंगलवार को वाल्मीकि सेवा समिति की ओर से रजत ढींगिया ने कहा कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के दावे किए जा रहे हैं, वहीं पॉलीथिन के खुलेआम प्रयोग को रोकने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पॉलीथिन के प्रयोग से बचते हुए पूरी तरह बहिष्कार करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। जल बचाओ कल बचाओ... का उद्घोष करते हुए जन-जन से अभियान में आगे आने का आह्वान किया। बैठक में रतन कुमार, अर्जुन सिंह, कपिल, अंकित, श्रीकांत, नितिन, कमलवीर, अनूप, अनुज, मुकुल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें