बारिश में मकान गिरा, मां बेटी घायल
जलीलपुर। गांव मीरापुर खादर में तेज बारिश के चलते एक मजदूर का मकान गिरने से अंदर सोती हुई मां-बेटी घायल हो गईं। बुधवार रात में तेज बारिश हुई। गांव निवासी सुनील पुत्र अमर सिंह का सीमेंट की चादरें डालकर बनाया गया मकान है। मकान में सुनील की पत्नी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ सोई हुई थी जबकि सुनील मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। कच्चा मकान सुबह चार बजे तेज बारिश मे गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुन पड़ोसियों ने मदद कर पीड़ित परिवार को बचाया। मकान के मलबे मे दबकर सुनील की पत्नी रेखा और बेटी सोनी घायल हो गई। ग्रामीण खानचंद पाल, वीर सिंह आदि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।