चार दिन में जिले में बने नौ हजार शौचालय
बिजनौर (ब्यूरो)। जिले को 31 जुलाई तक ओडीएफ बनाने की जिला प्रशासन की मुहिम रंग ला रही है। अभियान में चार दिन में ही जिले में नौ हजार शौचालय बन चुके हैं। तीन दिन में जिले में 11 हजार शौचालय बनाए जाएंगे। 20 हजार शौचालय बनते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार, निर्धारित अवधि में 20 हजार शौचालय बना लिए जाएंगे।