फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींव धंसने से दीवार गिरी, बालिका की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नींव धंसने से दीवार गिरी बालिका की जान गई
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश में नींव धंसने से गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव गंज निवासी सोमपाल सिंह की मौसेरी बहन सोनिया पति से विवाद होने के कारण काफी समय से उसके यहां रह रही है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश से सोमपाल सिंह के घर में दीवार के पास गेट की ओर पानी भर गया। पानी भरने से दीवार की नींव बैठने लगी। दोपहर को करीब 12 बजे बारिश रुकने पर सोनिया की बड़ी बेटी सात वर्षीय कशिश दीवार के पास खेलने लगी। अचानक ही दीवार की नींव तेजी से बैठी और सात फीट ऊंची दीवार भरभराकर कशिश के ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही सोनिया ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने मलबा हटाकर कशिश को बाहर निकाला और गांव में चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। कशिश की मौत से परिवार में कोहराम गच गया। शाम को परिजनों ने गंगा घाट पर कशिश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें