धामपुर। शासन एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित एफएलएन प्रशिक्षण के छठवें बैच में 16 शिक्षक चेकिंग के दौरान गैर हाजिर पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमारी ने सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस में जूनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री विश्व पाल सिंह भी शामिल है। बीईओ ने बीएसए को प्रेषित रिपोर्ट में अवगत किया कि शासन एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश पर धामपुर के अल्हैपुर ब्लॉक में एफ एल एन का छठवां प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 22 सितंबर को उनके आकस्मिक निरीक्षण में 16 शिक्षक प्रशिक्षण से गैर हाजिर मिले। इनमें अमित कुमार, अनु रेखा, अरुण वाला, अवनी गौड़, चांद कुमार, चंद्र प्रताप सिंह, कुलविंदर सिंह, मनोज कुमार, मुसर्रत परवीन, प्रियंका, सतीश कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुबोध कुमारी, सुनीता देवी, वेद प्रकाश एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री विश्व पाल सिंह शामिल हैं।