अफजलगढ/कासमपुरगढ़ी। ब्लाॅक क्षेत्र में लावारिस कुत्तों ने 16 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिनका सीएचसी पीएचसी पर चिकित्सक ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया। शनिवार को लावारिस कुत्तों ने जायदा रसूलपुर, अनस अफजलगढ, रानी भोगपुर, राजो हिदायतपुर, श्याम लाल जिक्रीवाला, आलम जहां मकसूदाबाद, प्रिंस चतरपुर, अनमोल हरेवला, अभिषेक मौनढारी, शिव सिंह धमोला, फुरकान अहमद हिदायतपुर, लव मछमार, सुरेश जाब्तानगर, कुंज भगतावाला, असद नबाबपुरा व निसार मानियावाला को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी पीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया।