फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश में दो बच्चों का कानून लागू किया जाए’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘देश में दो बच्चों का कानून लागू किया जाए’
विज्ञापन

चांदपुर। राष्ट्रीय युवा एवं ग्रामीण विकास समिति ने जनहित की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। समिति ने तीस दिन का समय देते हुए उसके बाद जनांदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में कहा कि किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री केश पेमेंट से न होकर केवल ई पेमेंट द्वारा कराएं ताकि शराब पीने वालों की सामाजिक स्थिति का पता चल सके। समिति ने दो बच्चों का कानून लागू करने, निवर्तमान सांसदों व विधायकों की पेंशन समाप्त करने, कश्मीर में धारा 370, आर्टिकल 35ए समाप्त करने, पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान चलाने, प्रत्येक सरकारी परिसर में पेड़ लगाने व उनकी परवरिश करने आदि की मांग की है। बिहार में पारिवारिक बंटवारे के विक्रय पत्र सौ रुपये के स्टांप अदा करने पर ही रजिस्ट्री कर दिया जाता है इसी तरह से यूपी में भी पारिवारिक बंटवारे की रजिस्ट्री सौ रुपये के स्टांप पर स्वीकार करने की भी मांग की है। इस दौरानप कुलदीप सिंह, राजीव गर्ग, इंतेजार जैदी, नीरज तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, जीशानुद्दीन, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें