फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान पर चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। बृहस्पतिवार को शिविर समापन के मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सिर्फ समूह से जुड़ने या आजीविका के साधन से काम नहीं चलेगा। समृद्धता के लिए परिवार के स्वास्थ्य और पोषण को ठीक करना भी अनिवार्य है। डीआरपी अरुण कुमार ने कहा कि दुनिया का हर तीसरा कुपोषित बच्चा भारत से है और भारत का हर पांचवां कुपोषित बच्चा उत्तर प्रदेश से है। इसीलिए प्रदेश में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़े व्यवहारों में बदलाव लाना परम आवश्यक है। प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड अफजलगढ़ व नजीबाबाद में गठित स्वयं सहायता समूहों की 34 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शिविर में अमित नारंग, धर्मेंद्र सिंह, शीतलराज, सुनीता, मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें