फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को कराया कराटे का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को कराया कराटे का अभ्यास
विज्ञापन

बिजनौर। बेटियों व महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए भारत कौशल विकास ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। सशक्त बेटी अभियान के तहत इंदिरा पार्क में आयोजित कैंप का शुभारंभ जिला महिला कल्याण अधिकारी रेवती चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में महिलाओं व बच्चों को आत्मरक्षा की जानकारी देना बहुत जरूरी है। नौशाद हसन ने महिलाओं को कराटे के कई दांव पेंच सिखाए। उन्होंने कहा कि इनके प्रयोग से महिलाएं आत्मरक्षा कर सकती हैं। कराटे आने से महिलाओं में छेड़छाड़ आदि करने वालों का विरोध करने का विश्वास भी आता है। कहा कि कैंप समाप्त होने के बाद भी महिलाएं घर पर भी कराटे का अभ्यास जारी रख सकती हैं। इसके अलावा कैंप में शूटिंग टिप्स भी दिए गए। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष शमीम अहमद, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित श्रीवास्तव, सोनवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें