फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंती माता के मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंती माता के मेले में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के मुगलूशाह क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के प्राचीन मंदिर बसंती माता पर असंख्य श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बसंती माता की पूजा-अर्चना की। आषाढ़ मास की पांच सोमवार में आयोजित होने वाले बसंती माता मेले में दूरदराज से श्रद्धालु आकर नवदंपतियों के सुख दांपत्य जीवन की कामना के साथ कुंडवारे लगाते हैं। माता से परिवार को खसरा और चेचक के प्रकोप से बचाने की मन्नत मांगी जाती है। सोमवार को तड़के से ही बसंती माता मंदिर पर अपार जनसमूह उमड़ना शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी नीलम ने पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं का सहयोग किया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इमरती देवी, बाला, सुखिया का कहना है कि बसंती माता की पूजा-अर्चना से श्रद्धालुओं के परिवारों को खसरा और चेचक से निजात मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें