नजीबाबाद। तहसील के लेखपाल तकनीकी रूप से हाईटेक होंगे। जिला प्रशासन ने सभी लेखपालों को लैपटॉप दिलाने की व्यवस्था की है।
नजीबाबाद तहसील के 128 लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और कानूनगो राजेश कुमार ने बताया कि लैपटॉप का वितरण लेखपालों को मंगलवार से किया जाएगा। लैपटॉप मिलने के साथ लेखपालों को जाति, आय तथा अन्य प्रमाण पत्रों के लिए रिपोर्ट भेजने में आसानी होगी।