रेहड़। सोमवार को ग्राम पंचायत रेहड़, जाब्तानगर व रायपुरी में खुली बैठक आयोजित हुई। इसमें गांववासियों को साफ सफाई, पौधरोपण व जल संचयन के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत सचिव इरफान अली मंसूरी ने अपील की कि हमें अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए जल संचयन करना चाहिए। बहने वाले पानी को गड्ढा खोदकर उसमें रोकना चाहिए। इस अवसर पर तीनों ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरदार हरवंश सिंह, ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम, ग्राम प्रधान राजवीर सिंह व कृपाल सिंह, नन्हें, संजीव, सलमान, इस्लामुद्दीन, वकील, नौबहार, पप्पू रहे।