कासमपुरगढ़ी। मानियावाला विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रविवार की आधी रात से गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। रविवार की रात बारिश व आंधी में पेड़ टूटने से 33 हजार की विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इससे एक दर्जन से ज्यादा गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ता नरेश कुमार, विजयपाल सिंह, नफीस, इकबाल का कहना है कि आधी रात से बिजली गुल है। इससे पेयजल का संकट गहरा गया। उपभोक्ताओं के इंवर्टर तक डाउन हो गए। बिजली की लाइन के पास अधिक पेड़ होने की वजह से आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे उपभोक्ताओं की दिक्कत बढ़ जाती है। उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों का बुरा हाल हो गया। उधर, जेई चेतराम सिंह कहना है कि 33 हजार की लाइन में कहीं फाल्ट है, जिससे विद्युत उपकेंद्र मानियावाला बादीगढ़ पर विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समस्या का जल्द निदान किया जाएगा।