बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण 25 जून से लेकर दो जुलाई तक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार 25 जून को आरयूएम हाईस्कूल शेरकोट, 26 को एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा, 27 को कासमिया इंटर कॉलेज नजीबाबाद, 28 को इस्लामी जदीद बेतुलमाल मुस्लिम फंड नगीना, 29 को मदरसा मिफ्ता हुल उलूम चांदपुर, 30 जून को मंडावर रोड स्थित सम्राट बैंक्वेट हॉल बिजनौर, एक जुलाई को मुस्लिम फंड गर्ल्स इंटर कॉलेज नहटौर और दो जुलाई को मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया बेगावाला में शिविर लगाकर हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर टीकाकरण किया जाएगा।