स्वरोजगार शिविर का आयोजन
किरतपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत किरतपुर नगर पालिका परिसर में एक स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों को ऋण की सुविधा की जानकारी दी गई। शिविर की आयोजनकर्ता ज्ञानदीप सामुदायिक विकास समिति की अध्यक्षा नूर फातिमा ने बताया कि शिविर द्वारा डूडा की स्वरोजगार योजनाओं को बताकर जनता को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि उक्त योजनांतर्गत लाभार्थी दो लाख रुपये का ऋण आवेदन कर सकता है। ऋण की स्वीकृति बैंक द्वारा की जाएगी।