चिंतन शिविर की रणनीति के बारे में बताया
बिजनौर। अंबे बिहार कॉलोनी स्थित अटेवा के कार्यालय की बैठक में प्रयागराज में पुरानी पेंशन के लिए हुए चिंतन शिविर के बारे में सदस्यों को बताया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि चिंतन शिविर में हर प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। शिविर का शुभारंभ न्यायमूत्रि सभाजीत सिंह, उत्तर प्रदेश एजुकेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने किया। बताया कि जुलाई में हर जिले में महिला विंग का गठन किया जाएगा। 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक मंडलीय सम्मेलन होंगे। डॉ. रामाशीष की शहादत दिवस सात दिसंबर को रक्तदान दिवस मनाया जाएगा। रक्तदान पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों के नाम किया जाएगा। चिंतन शिविर में कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में रजनीश कुमार, करतार सिंह, कामिनी दिवाकर, गजेंद्र शर्मा, कौशल, सतवीर, गर्वित चौधरी आदि मौजूद रहे।