फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने व्यक्ति की दूसरी शादी को रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने व्यक्ति की दूसरी शादी को रुकवाया
विज्ञापन

हरेवली। अफजलगढ़ थाने के गांव अलियारपुर निवासी लीलावती पुत्री रामलाल ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले जिला मुरादाबाद के डिलारी थाने के गांव अदलपुर में नरेश पुत्री सूरज के साथ हुई थी। संतान न होने से उसके सुसराल वाले उसके साथ विवाद करने लगे। उसका मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला ने बताया कि जब उसे पता लगा कि उसका पति नरेश रविवार को शेरकोट थाने के गांव हरेवली में कृष्णपाल सिंह की पुत्री गीता के साथ के शादी करने को बारात लेकर गया है। तो वह परिजनों को साथ लेकर हरेवली पुलिस चौकी पर पहुंच गई। पुलिस को घटना से अवगत कराया। चौकी प्रभारी जगत सिंह ने मामले को गंभीरता से पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंच कर शादी को रुकवा दिया। हालांकि दूल्हा बने नरेश ने पुलिस को तर्क दिया कि उसका महिला से विवाद निपट गया है। शादी को गैर कानूनी ढंग से रुकवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शादी से पहले वह फैसले के कोर्ट कागज पेश करें। नहीं तो शादी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें