फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह के प्रशासक ने कर्मचारियों और दुकानदारों की बुलाई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह प्रशासक ने कर्मचारियों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी के प्रशासक ने पद संभालने के बाद कर्मचारियों और दरगाह परिसर के दुकानदारों की बैठक की। उन्होंने समस्याएं सुनी और दरगाह परिसर में बेची जाने वाली खाद्य तथा अन्य वस्तुओं की गुणवत्ता और मुनासिब दामों पर ध्यान देने की सलाह दी। जोगीरम्पुरी दरगाह के हाल ही में नियुक्त किए गए प्रशासक चौ. ऊरूज आलम ने दरगाह के कर्मचारियों मौलाना आबिद मेहंदी, मो. तालिब, सिकंदर अब्बास, साजिद हुसैन, मौज्जिस अब्बास से उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की। चौ.ऊरूज आलम ने दरगाह परिसर के दुकानदारों को समय से दुकानों और बिजली का किराया जमा कराने की सलाह दी। उन्होंने दरगाह पर आने वाले जायरीनों को रियायती दामों पर खाद्य एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने तथा सामान की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान नफीस अब्बास, हसन अब्बास, बख्तियार, अब्बास अली, जमाल, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें