फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव आसफाबाद चमन में एक माह से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में करीब एक माह से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। ग्रामीण पंकज, तुकमान, चेतन सिंह, केदारनाथ व महीपाल सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंका होने से ग्रामीणों को बिजली और पानी की दिक्कत उठानी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। बिजली के उपकरण शो पीस बने हुए है। तार भी जर्जर हालत में है। वह कई बार अधिकारियों से ट्रांसफार्मर व तार बदलवाने की मांग कर चुके है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ दयाशंकर यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें