फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योहारा में योग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन योग करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

स्योहारा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों में योग का आयोजन किया गया। थाना परिसर में पुलिस स्टॉफ ने योग किया। स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का प्रण लिया। आरएसपी इंटर कॉलेज में प्रधानचार्य योगेश्वर नाथ त्यागी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। छात्र, छात्राओं, 32यूपी बटालियन के कैडेट्स और बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ. रंजना शुक्ला, कांता प्रसाद पुष्पक, मुकेश रस्तोगी, ओमेंद्र त्यागी, सत्यदेव त्यागी, डॉ. विनीत देवरा, रमेश अरोड़ा, अजयपाल शर्मा, रमेश सिंह, पतंजलि योगपीठ के सदस्य आदि ने उपस्थित रहकर शरीर एवं स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए निरंतर योग करने का संकल्प लिया। एमक्यू इंटर कॉलेज में लेफ्टिनेंट यूनुस चौधरी, हवलदार जगत रावत के नेतृत्व में कैडेट्स ने योग किया। कॉलेज में पौधे भी लगाए गए। फहीम अहमद, अशरफ अली, मो. उवैस मतलूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें