फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर में अनेक स्थान पर हुआ योग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में अनेक स्थान पर हुआ योग
विज्ञापन

चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में योग दिवस पर योग प्रशिक्षक डॉ. दीपक अरोड़ा व सह प्रशिक्षक विपिन पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों, छात्र छात्राओं आदि ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षिका डॉ. ललिता शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यअतिथि उपजिलाधिकारी संगीता देवी, तहसीलदार सुनील कुमार, विद्यालय प्रबंधक प्रभाष चंद्र मित्तल, प्रबंध समिति अध्यक्ष अरविंद कुमार मित्तल, मनोज अग्रवाल, विवेक कर्णवाल, अवनीश त्यागी, रामौतार बंसल, डॉ. सत्येंद्र कुमार शर्मा आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहें। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। योग कार्यक्रम में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। सरस्वती विद्या मंदिर चांदपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यअतिथि लाल सिंह राकेश, डॉ. नरेंद्र कुमार तोमर, चमन प्रकाश, जगत शर्मा, प्रधानाचार्य कौशल आर्य, पराग अग्रवाल, निर्मल, देवेंद्र, सुनील शर्मा, डॉ. मुदित वैश्य, कृष्ण कुमार, महाराम जी व दीपक शर्मा आदि मौजूद रहें। सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग एवं शरीरिक शिक्षण विकास कुमार त्यागी ने योग की महत्ता बताते हुए योगाभ्यास कराया। किसान इंटर कॉलेज केलनपुर में योगाचार्य डॉ. खूब सिंह ने योग कराए। प्रधानाचार्य जगदीश प्रताप, चरनजीत सिंह, लालमन, लज्जाराम सिंह, श्याम सिंह, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें