धामपुर। पंजाबी कालोनी में हेमकुंड साहिब के लिए वाहनों से रवाना हुए दस सदस्यीय जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को सरोपे भेंट कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने यात्रा की सफलता के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा व सचिव सरदार अमरजीत सिंह सिड़ाना, पूर्व सचिव सरदार गुरचरण सिंह चावला ने यात्रा पर जाने वाले सेवकों को सरोपे भेंट किए। जत्थे में सरदार हर्षदीप सिंह सलूजा, इंद्रप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, बसमीत सिंह सलूजा, अमरप्रीत सिंह सलूजा, शानू जुनेजा, रमनदीप सिंह सलूजा, भजनप्रीत सिंह मोंगा आदि शामिल है।