सचिव साहब हमें भी समिति का सदस्य बनाओ
धामपुर। मुहल्ला चंपा देवी मंदिर मंडी मारकमगंज निवासी संदीप कुमार अग्रवाल आदि एसडीएम धीरेंद्र सिंह से मिले और उन्हें पत्र देकर धामपुर नगर पालिका कर्मचारी भवन निर्माण सहकारी समिति की आराजी में सदस्य/ सह हिस्सेदार अपने स्वर्गीय पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल के स्थान पर अन्य सदस्यों की तरह से सदस्य बनाने और उन्हें बिना सुने आराजी की जमीन पर होने वाले निर्माण के लिए अनुमति न देने की मांग की है। आरोप है कि समिति सचिव प्रदीप कुमार गुुप्ता समिति के अधिकांश हिस्सेदारों के निधन हो जाने के बाद अन्य के परिजनो को समिति का सदस्य बना लिया है। आरोप है कि वह मांग कर रहे है तो उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर निर्देशित किया है कि वह दोनों पक्षों को सुने बिना समिति की आराजी पर निर्माण की अनुमति नहीं देंगे। बताया गया कि यह आराजी अहमदअली रोड़ परमौजा मुअज्जमपुर जैतरा बंसल टाकिज के सामने स्थित है।