फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बाल श्रमिकों को अभियान चलाकर किया चिंहित

विज्ञापन
विज्ञापन
14 बाल श्रमिकों को अभियान चलाकर किया चिंहित
विज्ञापन

बिजनौर। श्रमिक बच्चों के चिंहाकन के लिए जिला मुख्यालय पर श्रम विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। दुकानों पर छापेमारी करके अनेक प्रतिष्ठानों से 14 बाल श्रमिकों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जिन प्रतिष्ठानों से बच्चों को चिंहित किया गया उनके सेवायोजकों के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं अधिनियम 1986 के अंतर्गत निरीक्षण टिप्पणी जारी कर दी गई है। सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार के मुताबिक इन सेवायोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाद में विभाग द्वारा बच्चों व उनके परिजनों को बाल कल्याण समिति के सामने काउंसलिंग के लिए ले जाया गया। समिति सदस्यों ने परिजनों को बच्चों से 16 साल से कम आयु में श्रम न कराने को कहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीएन बिंज्लवाण के अनुसार बाल श्रमिकों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। बाल श्रमिकों को चिंहित किया जा रहा है। इस दौरान शक्ति वर्मा, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें