बिजनौर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डा. शरद कुमार त्यागी ने किया। एसीएमओ पीआर नायर, डा. रोहताश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रजनीश कुमार शर्मा, डा. समीर भटनागर आदि चिकित्सकों की टीम ने व्यवसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ और उनकी टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, जगदीश सिंह, टीएसआई भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड में सात, प्रदूषण तथा रिफ्लेक्टर न लगाने में पांच-पांच वाहनों का चालान किया।