पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चांदपुर। पत्रकार परिषद चांदपुर के तत्वावधान में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और शामली में पत्रकार के उत्पीड़न के आरोपियों को बर्खास्त करने की मांग की है। मंगलवार को पत्रकार तहसील पहुंचे तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संगीता देवी को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि शामली में सादी वर्दी में पहुंचे जीआरपी और पुलिस कर्मियों द्वारा टीवी चैनल के पत्रकार अमित शर्मा के साथ मारपीट करने व यातनाएं दिए जाने से पत्रकारों में रोष बना हुआ है। पत्रकार परिषद इसका कड़ा विरोध करते हुए आरोपियों को बर्खास्त करने की मांग करती है। परिषद ने पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की भी मांग की। इस दौरान पवन राज शर्मा, नरेश जावा, राजीव अग्रवाल, सचिन शर्मा, मोहम्मद अजमल, अकील अंसारी, गौरव त्यागी, कृष्ण अवतार वर्मा आदि मौजूद रहे।