चारपाई में करंट उतरने से बालक की मौत
अफजलगढ़। लोहे की चारपाई में करंट उतरने से एक आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मोहल्ला जैनुलआबेदीन निवासी रईस अहमद ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र इमरोज लोहे की चारपाई पर खेल रहा था। वहीं, प्रेस का प्लग स्विच बोर्ड में लगा था। प्रेस का तार शार्ट होने की वजह से चारपाई से छू गया। इस बीच चारपाई में करंट फैल गया। इमरोज चारपाई पर बैठा था। करंट से बच्चा झुलस गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने इमरोज को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे काशीपुर ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने नम: आंखों के साथ मृतक के शव को सुपुर्दे ए खाक किया।