नालों की सफाई अभियान शुरू
नगीना। नगर पालिका नगीना में नगर के आधा दर्जन से अधिक गंदगी से अटे पड़े गंदे नालों की सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया की बरसात के मौसम को देखते ही नगर के सभी वार्डों में स्थित गंदगी से अटे पड़े नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य मंगलवार की सुबह से चार टीमें बनाकर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया नालों की सफाई के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गई है। सफाई व्यवस्था को देख वरिष्ठ लिपिक लाल बहादुर ने बताया की सुबह आठ बजे से मोहल्ला आंबेडकर नगर, मोहल्ला ईदगाह रोड, रायपुर रोड, मोहल्ला कलालान में नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं हरेवली रोड, एवं बूढ़ावाली चुंगी के पास स्थित नालों की सफाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया जाएगा। उन्होंने बताया दो पाली में सफाई अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लगे सभी सफाई नायकों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे नालों की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अधिशासी अधिकारी ने नगरवासियों से अपील है कि वे कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाने में पूर्ण सहयोग करें।