रेलवे ट्रेक के पास मिला महिला का शव
स्योहारा। मेवानवादा रेलवे लाइन के पास के समीप गड्ढे में मंगलवार शाम 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मेवानवादा स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। मेवानवादा के स्टेशन मास्टर के मीमो पर पहुंची जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर महिला की पहचान के लिए महिला पुलिसकर्मी बुलाकर महिला के शव की तलाशी ली। लेकिन शव के पास पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।