फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान व मकान से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान व मकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

बिजनौर। चोरों ने एक सराफ की दुकान और मकान सहित तीन जगहों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। कोतवाली क्षेत्र के झलरी निवासी सुमित की बुल्ला के चौराहे पर सराफ की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित दो लाख का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देख सुमित को मोबाइल पर दुकान में चोरी की सूचना दी। सुमित ने दुकान पर आकर देखा तो लाखों का माल गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, चोरों ने इसरार के घर में घुसकर उसकी पेंट की जेब से बीस हजार चोरी कर लिए। चोरी के वक्त परिजन सो रहे थे। इसका फायदा उठाकर ही चोरों ने घर से पैसा उड़ा दिया। उधर, बुल्ला के चौराहे पर मोहम्मद आकिफ की ई रिक्शा खड़ी थी। चोरों ने ई रिक्शा के चोर बैटरी भी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें