पत्रकार के साथ अमानवीयता पर ज्ञापन सौंपा
धामपुर। प्रेस क्लब धामपुर के पत्रकारों की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों ने शामली में जीआरपी इंस्पेक्टर द्वारा पत्रकार अमित शर्मा के साथ की मारपीट और अमानवीय यातनाएं देने की निंदा की। पत्रकार क्लब कार्यालय पर एकत्रित अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, महामंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में पत्रकार पुलिस कोतवाली पहुंचे। यहां पर पत्रकारों ने शामली के पत्रकार अमित शर्मा के साथ की गई मारपीट व उत्पीड़न की घटना पर रोष जताया। और आरोपी जीआरपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सत्यराज, खुर्शीद खान, धीरेंद्र शेखावत, मोहम्मद शाकिर, महेंद्र सिंह सलूजा, सतीश कुमार, सचिन राजपूत, जुल्फिकार मंसूरी, सुशील रस्तोगी, मनोज कात्यायन, विभूतिकांत शर्मा, विपिन कुमार, नीरज प्रजापति, शाहबाज अनवर शोबी, लवली जुनेजा, सुहेल अहमद आदि रहे।