किसानों को फसल प्रबंधन की दी जानकारी
रेहड़। सादकपुर में किसान पाठशाला के चौथे दिन किसानों को फसल प्रबंधन व कीटों से बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर दर्जनों किसान मौजूद रहे। गांव के प्राथमिक विद्यालय में कृषि विभाग की ओर से द मिलियन्स फामर्स स्कूल के अंतर्गत किसान पाठशाला का आयोजन किया। चौथे व अंतिम दिन प्रशिक्षण में किसानों को फसल प्रबंधन, जल प्रबंधन की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि खरीफ में धान, मूंग, उर्द आदि की बुवाई की जाती है। धान की फसल में लगने वाले समसामयिक कीट खासकर तना छेदक होते हैं। धान की फसल को बहुत तेजी से नुकसान पहुंचाते हैं। इस अवसर पर भूदेव, रामलाल, प्रवेश, घासीराम, धनपाल, सर्वेश, रईस, साबिर आदि किसान मौजूद रहे। प्रशिक्षण चन्द्रभूषण सिंह और अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने की।