शिविर में 133 दिव्यांगों का पंजीकरण
धामपुर। विकास विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण किया गया। अधिकारियों की ओर से 133 का परीक्षण हुआ। इन सभी का विभाग की ओर से पंजीकरण किया। एडीओ पंचायत अशोक कुमार, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी गौरव कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से फिर शिविर का आयोजन होगा। जिसमें सरकार की ओर से प्रदत्त उपकरणों को पंजीकृत दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराए जाएंगे।