बिजली आपूर्ति सुचारु न होने से किसानों में आक्रोश
रेहड़। भाकियू की बादीगढ़ चौराहे पर आयोजित बैठक में दो दिन बाद भी भिक्कावाला और मानियावाला विद्युत फीडर की लाइन चालू न होने पर किसानों में नाराजगी दिखाई दी। बृहस्पतिवार को मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत के आवास पर आयोजित बैठक में जिला संगठनमंत्री ने कहा कि जेई की हठधर्मिता की वजह से क्षेत्रवासियों की ठीक से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जेई किसानों से अभद्रता करता है। दो दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की गई। आरोप है कि अफजलगढ़ व रेहड़ पुलिस की मिलीभगत से कई सुआवाला, रफेतपुर, मच्छमार, ढकिया आदि में कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। किसानों ने चेताया यदि शीघ्र ही जांच कर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। बैठक में पुखराज सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, रामकुमार सिंह, उदयराज सिंह, ओमप्रकाश आदि रहे।