फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गुल बिजली दूसरे दिन भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

रेहड़। आंधी बारिश में ध्वस्त हुई विद्युत लाइन दूसरे दिन भी चालू नहीं हो पाई। उपभोक्ताओं को ऐसे में भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम विद्युत लाइन चालू करने में देरी कर रहा है। मंगलवार रात आंधी व बारिश में पेड़ गिरने से कल्लूवाला, भिक्कावाला क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा खंभे ध्वस्त हो गए। लाइन टूटकर नीचे गिर गई। दो दिन बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बिजली ना आने से उपभोक्ता परेशान रहे। गांव के गजराम, महाराज, नवदीप, पंकज, रचित ने बताया कि मंगलवार रात आंधी बारिश विद्युत उपकेंद्र मानियावाला की आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल की विकराल स्थिति हो गई है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए बेहाल नजर आए। अधिकांश परिवार पानी को लेकर बिजली पर ही निर्भर हैं। घरों के टैंक खाली हो गए। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है की भिककावाला क्षेत्र में कई खंभों पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें