फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से राशन डीलर की शिकायत
विज्ञापन

कोतवाली देहात। जिलाधिकारी को गांव पित्तानेहड़ी झोझा कलां निवासी बलवंत सिंह, ओमपाल सिंह, रामप्रसाद सिंह, खूब सिंह, राजवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बबलू, अशवनी कुमार, जैदरथ और राकेश आदि ने शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव का राशन डीलर भीमवती का पति ओमपाल सिंह गांव में राशन वितरण में ओवर रेट के साथ साथ राशन कार्ड धारकों को मानक से कम राशन वितरण करता है। गांव की आंगनबाड़ी और ग्राम प्रधान को भ्रमित कर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर लगाकर विभाग के अधिकारियों से हमसाज होकर गांव के पात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कटवा देता है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन राशन डीलर विभाग के कुछ अधिकारी जांच सही पाने पर उसके विरुद्ध जांच उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं करते है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राशन डीलर के विरुद्ध शीघ्र ही अन्य विभाग से जांच कराकर दुकान निलंबित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें