गांव में फायरिंग करने से मचा हड़कंप
चांदपुर/बास्टा। बास्टा बीबीपुरा में बाइक और फोर व्हीलर पर सवार युवकों द्वारा हवाई फायरिंग करने से गांव में हड़कंप मच गया। बुधवार की रात्रि करीब दस साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल व एक फोर व्हीलर पर सवार कुछ युवक बीबीपुरा बास्टा पर पहुंचे। आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायरिंग की। लोग समझ नहीं सके कि मामला क्या है। गांववासियों के अनुसार बाइक सवार फायरिंग कर शैतान चौक की ओर चले गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। बास्टा पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी गई है, आरोपी फरार हैं।