आठवीं बार अव्वल रही शादीपुर किसान समिति
बिजनौर। शादीपुर किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड ने लगातार आठवीं बार जनपद में सबसे पहले वसूली करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक किरतपुर के अंतर्गत शादीपुर किसान सेवा सहकारी समिति ने लगातार यह आठवीं बार रिकॉर्ड कायम किया है। समिति सभापति अनुज कुमार एवं प्रबंध निदेशक अजयवीर सिंह के अनुसार समिति ने अपनी कुल मांग लगभग दो करोड़ की वसूली की और वे लगातार आठवीं बार सबसे अधिक वसूली कर प्रथम स्थान पर पहुंचे हैं।