तीन दिवसीय उर्स का शुभारंभ
बरुकी। क्षेत्र के ग्राम इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला स्थित शाह विलायत की मजार पर तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ बुधवार रात हुआ। उर्स का शुभारंभ ग्राम प्रधान सरफराज अहमद ने फीता काटकर और शमा रोशन कर किया। कव्वाल वफा नाज ने कहा कि बादल के गरजने में कुछ देर नहीं लगती, मौसम के बदलने में कुछ देर नहीं लगती, मजदूर के बच्चों को देखो ना हिकारत से, तकदीर बदलने में कुछ देर नहीं लगती। कव्वाल वरीश साबरी ने कहा कि वह मेरा नबी है। कार्यक्रम में नबील अहमद, सब्बू आलम, साबिर अहमद, मुन्ना मिस्त्री आदि रहे।