रोटरी निर्देशक मंडन का गठन
हल्दौर। सामाजिक संस्था रोटरी क्लब हल्दौर की बैठक में निर्देशन मंडल बोर्ड 2019-20 का गठन किया गया। जिसका सर्वसमिति से राजीव शरण शर्मा को अध्यक्ष तथा अमित सिंह को सचिव चुना गया। क्लब कार्यालय पर आयोजित बैठक में हुए निर्देशन मंडल बोर्ड के गठन में डॉ. राजीव शरण शर्मा को अध्यक्ष, अमित सिंह को सचिव, नवीन कुमार एड. को क्लब ट्रेनर, अनुज मारवाड़ी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में वरिष्ठ रोटेरियन रजनीश चंद्र एरन, अजय नंदन गुप्ता, गुलजारीलाल मारवाड़ी, सुरेश प्रकाश शर्मा, भवानी प्रसाद मारवाड़ी, डॉ. धर्मेंद्र रस्तौगी, देवेंद्र रस्तौगी, अनिल सिंह, डॉ. हेमचंद राणा, डॉ. एके विश्वास, प्रवीण रस्तौगी, सुरेंद्रपाल सिंह, जितेंद्र मारवाड़ी, सुशांत एरन सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।