फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल चेयरपर्सन दरवेश यादव की हत्या से वकील स्तब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की चेयरपर्सन दरवेश यादव की आगरा में गोली मारकर हुई हत्या से अधिवक्ता स्तब्ध है। दरवेश यादव पहली महिला अधिवक्ता थीं, जिन्हें बार कौंसिल की चेयरपर्सन बनने का गौरव मिला था। हाईकोर्ट बैंच स्थापना संघर्ष समिति ने 13 जून को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली व महासचिव नवदीप सिंह ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक शोक सभा का आयोजन जजी स्थित बार हॉल में 13 जून को सुबह साढ़े दस बजे किया जाएगा। शोकाकुल वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें