फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ताओं ने भागूवाला बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से उपभोक्ता में रोष है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सिंचाई कार्य प्रभावित होने पर भागूवाला बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। भागूवाला बिजलीघर से गांव राजगढ़, जसपुर, पीतम गढ़ सहित कई गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र को आठ घंटे से भी कम विद्युत आपूर्ति कई टुकड़ों की जा रही है। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत संचालित उपकरण शोपीस बने हैं। सोमवार को गुरविंदर सिंह, सत्यपाल सिंह, संतराम, हरविंदर, विजय, सुरेंद्र, मलखान, डालचंद, टीकम, घासीराम, प्रेम सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने भागूवाला बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि काफी समय से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हैं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में भी विद्युत समस्या के समाधान के लिए शिकायत दर्ज कराई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की। वहीं, जेई कुलदीप कुमार का कहना है कि नलकूप और घरेलू कनेक्शन अलग-अलग फीडर से जोड़ने का कार्य जारी है। एक-दो दिन में कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की आपूर्ति नियमानुसार सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें