बरुकी। ग्राम खुर्रमपुर निवासी राजू और बकली निवासी किशोर ग्राम शादीपुर में खंबे पर लाइन खींच रहे थे। खंबा नीचे से टूटा हुआ था। अचानक खंबा टूट गया और दोनों कर्मचारी खंबे के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों कर्मचारियों को घायल देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल से दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। परिजन दोनों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। दोनों कर्मचारी किसी ठेकेदार के लिए कार्य करते हैं और ग्राम शादीपुर में लाइन खींचने के लिए आए थे।