फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकाल में विद्युत के लगे बोर्ड, शिलापट पट को भाजपा कार्यकर्ताओं पर उखाड़ फेंकने का आरोप, आंदोलन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने सपा कार्यकाल में लगे शिलापट उखाडे़
विज्ञापन

शेरकोट। सपा सरकार के कार्यकाल में थाना क्षेत्र ग्राम नयागांव में बिजलीघर के किए शिलान्यास के बोर्ड को उतारकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का शिलापट लगा दिया। जिसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि यदि आरोपियों ने उनके कार्यकाल में बिजलीघर पर लगे बोर्ड और शिलापट को पहले की तरह से नहीं लगाया गया तो आंदोलन होगा। मूलचंद चौहान, शेरकोट के पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख कमरुल इस्लाम ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सपा सरकार में नयागांव में 25 करोड़ करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवीए की क्षमता के विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति कराते हुए उसका शिलान्यास 28 जनवरी 2018 को किया था। शनिवार को भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह और क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा ने योगी सरकार द्वारा बनाए जाने का बोर्ड लगा बिजलीघर का लोकार्पण कर दिया, जो की गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें