हर्षोल्लास के साथ मनाया महिला दिवस
हल्दौर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसाठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आधुनिक महिलाओं के सम्मान में उड़ान नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ प्रदीप कुमार व मुख्य अतिथि संध्या रस्तौगी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण अपने विचार प्रस्तुत करते हुए महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही कई महिलाओं सरिता सैनी, सीमा चौधरी, पुष्पा जोशी, करूणा सिंह आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसाठ की प्रधानाध्यापिका नीलम चौधरी, सहायक अध्यापिका रुचिता सिंह, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर आबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार तथा संकुल प्रभारी कंचन कुमार आदि रहे। उधर, शबनम मॉडर्न पब्लिक गर्ल्स हाई स्कूल अहेड़ा में महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भागीदारी, महिलाओं का उत्थान, महिला शिक्षा का महत्व आदि विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रधानाचार्या शबनम मुख्तार ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गोष्ठी में प्रबंधक उस्मान मुख़्तार, सहायक अध्यापक नौरोज हैदर, योगेंद्र कुमार, रुकय्या, हसीन, नरगिस, सबीहा आदि रहे।