फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बची

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। सुबह मुरादाबाद की ओर सहारनपुर की ओर जाने वाली को 9.52 मिनट पर अकालतख्त एक्सप्रेस थ्रू ट्रेन को जाना था। इसके किये 9.50 मिनट पर नूरपुर फाटक को बंद करना था। गेटमैन राजवीर सिंह को अपलाइन की लूप लाइन में फाल्ट दिखाई दिया। गेट मैन ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशनमास्टर को दी। रेलवे कंट्रोल के आदेश पर रेलवे ट्रेक ठीक होने तक सभी ट्रेनों को रोकने का आदेश हुआ। इसके कारण अकालतख्त एक्सप्रेस को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। राप्ति गंगा एक्सप्रेस को हाल्ट बगबड़ा पर रोका गया। इस से पहले स्टेशनों पर रोकी गयी। 9.50 मिनट से गेट बंद कर दिया गया। रेल की पटरी को ठीक करने के लिए आई टीम ने बैल्डिंग कटर से काट कर ठीक किया गया। इसके बाद 11.16 मिनट पर रेल लाइन की मरम्मत करने के बाद रेल यातायात को शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें